नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

टाटा ग्रुप ने लिया ये बड़ा फैसला : लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

टाटा ग्रुप ने लिया ये बड़ा फैसला : लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
Share

 नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही जनता को अब नमक की कीमत के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नमक बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने टाटा सॉल्ट के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। महंगाई के कारण टाटा सॉल्‍ट के मार्जिन पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा ने कहा है कि टाटा नमक की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के दबाव से निपटने और मार्जिन को सुरक्षित करने के लिए कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है।

 दो चीजें निर्धारित करती हैं कीमतें

कंपनी ने अभी इस बारें में कोई खुलासा नहीं किया है कि दामों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। टाटा सॉल्‍ट के सबसे सस्ते एक किलो पैकेट का दाम 28 रुपये है। अनुमान है कि इसके दाम बढ़कर 30 से 32 रुपये तक हो सकते हैं। डिसूजा के अनुसार दो चीजें नमक की कीमतें निर्धारित करती हैं। इनमें पहला है ब्राइन और दूसरी एनर्जी। ब्राइन की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं लेकिन एनर्जी लगातार महंगी हो गई है। इस कारण नमक की कीमतें बढ़ाने की नौबत आ गई है। टाटा कंज्यूमर के सीईओ के मुताबिक यही कारण है, कि उन्हें कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ रहा है।


Share

Leave a Reply