BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तौक ते ने बढ़ाई चिंता,शहर से 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से हटाया गया

तौक ते ने बढ़ाई चिंता,शहर से 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से हटाया गया
Share

मुंबई । पहले से ही कोरोना वायरस से जूझ रहे देश की चिंता चक्रवाती तूफान तौकते के कारण और भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के तटीय क्षेत्रों के अलावा मुंबई में भी तूफान आने की चेतावनी जारी कर रखी है, जिसके मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियाती कदम उठाया है। दरअसल, बीएमसी ने शहर से 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में शनिवार (14 मई) की रात को स्थानांतरित कर दिया। 580 मरीजों में से 243 बीकेसी, 183 दहिसर और 154 मरीज मुलुंड से स्थानांतरित किए गए हैं। इसके अलावा बीएमसी ने शुक्रवार (13 मई) को शहर के अस्पतालों को सतर्क किया था कि बेड और ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अंतिम समय में कोई अव्यवस्था न हो। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा रविवार (15 मई) को जारी रहेगी।

 बांद्रा-वर्ली सी लिंक को किया जा सकता है बंद
मालूम हो कि आईएमडी ने घोषणा की है कि चक्रवात ताउते आज यानी रविवार (15 मई) को शहर से गुजर सकता है। इसी के मद्देनजर अधिकारी बांद्रा-वर्ली सी लिंक को एहतियातन बंद करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। आईएमडी ने शनिवार को कहा था कि ताउते चक्रवात और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने यह भी कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा था कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से गुजरने की संभावना है, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है। हालांकि, मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।
 


Share

Leave a Reply