शिक्षक ने पत्नी के साथ मिल कर अपने ही 16 वर्षीय बेटी का किया बलात्कार, रिश्ता हुआ शर्मसार, जाने कहा की है ये घटना
मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 55 वर्षीय एक शिक्षक द्वारा अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उसे नंगा कर देते थे और मारपीट करते थे। पीड़िता के शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि शिक्षक द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम के अनुसार शिक्षक को शीघ्र निलंबित किया जाएगा, क्योंकि उसने शिक्षक के पद की गरिमा के विरुद्ध कृत्य किया है।







.jpeg)












