BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का सदस्य मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रैक्टिस सेशन रद्द

5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का सदस्य मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रैक्टिस सेशन रद्द
Share

मैनचेस्टर: इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही टीम इंडिया को एक बार फिर से कोरोना का साया पड़ा है। भारतीय टीम के एक सपोर्ट स्टाफ को 5वें टेस्ट मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके चलते भारतीय टीम को मैच से पहले अपना प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 5वां टेस्ट मैच खेला जाना है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने भी सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। हालांकि अब तक उस सपोर्ट स्टाफ का नाम नहीं पता चल सका है, जिसे कोरोना संक्रमण हुआ है।


कोरोना संक्रमण का केस सामने आने के बाद टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स को अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है। चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से टीम के हेड कोच रवि शास्त्री पहले ही आइसोलेशन में हैं। उनके अलावा फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, बॉलिंग कोच भारत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी लंदन में आइसोलेशन में हैं। फिलहाल टीम इंडिया के साथ सिर्फ बैटिंग कोच विक्रम राठौर ही हैं। हालांकि इन संकटों के बाद भी टीम इंडिया ने ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैड टीम पर शानदार जीत हासिल की थी।5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने इसके साथ ही अजेय बढ़त हासिल कर ली है।


फिलहाल भारतीय टीम की बढ़त 2-1 की है और यदि इंग्लैंड टीम पांचवें मैच में जीत हासिल भी करती है तो सीरीज उसके हाथ नहीं लगेगी और मुकाबला बराबरी पर छूटेगा। चौथे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय क्रिकेट टीम जिस फॉर्म में दिख रही है, उसको देखते हुए कागजों पर पलड़ा टीम इंडिया का ही भारी दिखता है।


Share

Leave a Reply