नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

श्रीलंका में क्वारंटीन के दौरान टीम इंडिया ने जमकर की पूल पार्टी, वायरल हुआ फोटो

श्रीलंका में क्वारंटीन के दौरान टीम इंडिया ने जमकर की पूल पार्टी, वायरल हुआ फोटो
Share

India Tour of Sri Lanka: श्रीलंका दौरे पर गई युवाओं से भरी भारतीय टीम इस वक्ती कोलंबो में क्वारंटीन की (India vs Sri Lanka) अवधि पूरा कर रही है. क्वारंटीन में बोर होने से बचने के लिए पूल पार्टी (Pool Party) कोई खराब विकल्प नहीं है. जी हां, टीम इंडिया (Team India) इस वक्त कोलंबो में पूल पार्टी कर रही है. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूल पार्टी की पिक्चर शेयर की.
भारत सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के इरादे से श्रीलंका दौरे पर गई है. 13 जुलाई को भारत को अपना पहला मैच मेजबान टीम के खिलाफ खेलना है. शिखर धवन इस टीम की अगुवाई करेंगे. जबकि राहुल द्रविड़ के कंधों पर युवाओं से भरी इस टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी होगी.
सीरीज शुरू होने में अभी भी करीब दो सप्ताह का वक्त है. ऐसे में पूल पार्टी का आनंद टीम इंडिया कैसे छोड़ सकती थी. बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई तस्वीर में कप्तान शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ, युजवेंद्र चहल, टी नटराजन सहित आईपीएल में नाम कमाने वाले तमाम युवा चेहरे नजर आ रहे हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही चयनकर्ताओं ने इन युवाओं को श्रीलंका दौरे के लिए चुना है.
भारत की सीनियर टीम इस वक्त विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड के दौरे पर है. विराट एंड कंपनी को अगस्त् से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

 

 


Share

Leave a Reply