BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले 14 दिन तक आइसोलेट रहेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले 14 दिन तक आइसोलेट रहेगी टीम इंडिया
Share

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले फुलप्रूफ योजना तैयार कर ली है। भारतीय टीम को अगले माह साउथम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2 जून को इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को 19 मई को मुंबई में एकत्रित होना है, जहां उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। मुंबई रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों के घर पर तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाएंगे और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वे मुंबई के लिए रवाना होंगे
बीसीसीआई ने दौरे के लिए बीस सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों में तीन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नगवासवाला हैं। टीम की घोषणा के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की रिपोर्ट संक्रमित आई थी, लेकिन उम्मीद है कि टीम की रवानगी से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
00 इंग्लैंड में दी जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज
इंग्लैंड दौरे पर रवानगी से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी होगी, जबकि दूसरी डोज इंग्लैंड में ही लगने की संभावना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी पहले कह चुके हैं कि बोर्ड इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है, लेकिन यदि ब्रिटिश सरकार की ओर से इसकी मंजूरी नहीं मिलती है तो बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक भारत से ही ले जाने की व्यवस्था करेगा। इस पर अंतिम तौर पर निर्णय अभी बाकी है।
 


Share

Leave a Reply