पुराने विवाद के चलते ,किशोरी को चार लोगों ने मिलकर पीटा
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के बाजार दफाई में एक किशोरी को चार लोगों ने मिलकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाजार दफाई निवासी काजल वैष्णव ने पुलिस से शिकायत की है कि पुराने विवाद को लेकर बाजार दफाई में ही रहने वाले अंजली बैरागी, कविता वैष्णव, सूरज और मोमबाई ने पहले विवाद किया फि र मारपीट की। घटना को देखकर छुड़ाने पहुंचे किशोरी के पिता सरोज वैष्णव और माता रानू वैष्णव के साथ भी मारपीट की। है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।







.jpeg)












