नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भिलाई रेल्वे स्टेशन से किशोरी का अपहरण, खोजबीन शुरू

भिलाई रेल्वे स्टेशन से किशोरी का अपहरण, खोजबीन शुरू
Share

स्टेशन परिसर में करती थीं भीख मांगने का काम

पिता के साथ रात को सो रही थी किशोरी

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में 14 साल की किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  एक मूक-बधिर भिखारी अपनी 14 साल की बेटी के साथ में रेलवे स्टेशन में ही सो रहा था। लोगों के मुताबिक अचानक एक  नशेड़ी यहां पहुंचा और किशोरी को उठाकर ले गया। मूक बधिर पिता मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन रात होने के कारण कोई भी वहां नहीं पहुंचा। सुबह होते ही पिता अपनी बेटी की फोटो लेकर लोगों से पूछता रहा। इस घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिलने के बाद लोगों ने छानबीन शुरू की। किशोरी के कपड़े खुर्सीपार के बैरागी मोहल्ला की झाडिय़ों में मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक इसकी सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने पिता से संपर्क कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है ।


Share

Leave a Reply