BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भूपेश बतायें, यूपी में मुआवजा बांटने क्या प्रियंका से जांच कराई थी- भाजपा

भूपेश बतायें, यूपी में मुआवजा बांटने क्या प्रियंका से जांच कराई थी- भाजपा
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नया रायपुर में न्याय की मांग कर रहे किसान सियाराम पटेल की मौत के एक रोज बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुआवजा की मांग पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार के अन्याय के शिकार किसान की मृत्यु पर बिना किसी हील हुज्जत के फौरन एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदना यूपी में मुआवजा बांटने के लिए जाग गई लेकिन अपनी ही सरकार के अत्याचार के कारण जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के किसान के परिवार के लिए उनके मन में कोई संवेदना नहीं है। यूपी चुनाव में किसानों को लुभाने के लिए मुआवजावीर बनने वाले भूपेश बघेल को छत्तीसगढिया किसान की मौत पर मुआवजा देने के लिए जांच सूझ रही है। यूपी के किसान पर मेहरबान और छत्तीसगढ़ का किसान हलाकान! भूपेश बघेल का असली चरित्र सामने आ गया है। यूपी में छत्तीसगढ़ के किसानों के हक का पैसा बांटने छंटपटा रहे थे तब क्या वहां प्रियंका गांधी वाड्रा ने जांच करके रिपोर्ट के तौर पर भूपेश बघेल को आदेश जारी कर दिया था कि पचास पचास लाख से कम में काम नहीं चलेगा?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खुद को किसान बताने वाले अपने राज्य के किसान की प्रदर्शन के दौरान मृत्यु पर राजनीतिक संवेदना प्रकट कर रहे हैं लेकिन मुआवजे के लिए अपने अफसर को जांच के लिए कह रहे हैं! भूपेश बघेल बतायें कि किस बात की जांच कराना चाहते हैं? अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसान की मौत को सीधे सीधे स्वीकार कर किसानों से माफी मांगते हुए तत्काल एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की बजाय मुख्यमंत्री क्यों इतने गंभीर मामले की लीपापोती में लगे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों को गुमराह कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने तीन साल में कृषि और किसानों साथ केवल राजनीतिक पैंतरेबाजी ही की है। किसान की मौत पर मुआवजे की मांग को जांच के नाम पर टरकाने की यह नीति छत्तीसगढ़ के हर एक किसान का अपमान है। मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से मृतक किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने के साथ ही न्याय के लिए संघर्ष कर रहे किसानों की सभी मांगें फौरन पूरी करें।


Share

Leave a Reply