BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टेंपो-लॉरी में भीषण टक्कर : 8 की मौत, 6 घायल

टेंपो-लॉरी में भीषण टक्कर : 8 की मौत, 6 घायल
Share

नेल्लोर । आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के दमरमादुगु गांव के पास रविवार तड़के सुबह एक टेंपो और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना बुचिरदीपलेम मंडल के दमरमादुगु में हाईवे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो व लॉरी में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टेंपो में तमिलनाडु के 15 लोग सवार थे, जो श्रीशैलम की यात्रा के दौरान नेल्लोर जा रहे थे।
इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
हादसे के बाद सूचना मिलते ही बुचिरदीपलेम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलसि ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
 


Share

Leave a Reply