BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दस मंत्रियों ने ली शपथ, संदीप सिंह भी बने मंत्री

 दस मंत्रियों ने ली शपथ, संदीप सिंह भी बने मंत्री
Share

खट्टर सरकार का कैबिनेट विस्तार
चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। आज शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक हैं। अनिल विज करीब 50 वर्षों से राजनीति में हैं। इसके बाद पूर्व विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कंवरपाल गुर्जर हरियाणा की जगाधरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के अकरम खान को हराया था। पिछली सरकार में कंवरपाल को अहम जिम्मेदारी मिली थी और वह विधानसभा के अध्यक्ष थे। इसके बाद मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। छह कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। चौथे स्थान पर निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद भाजपा विधायक जयप्रकाश (जेपी) दलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भाजपा के डॉ. बनवारी लाल ने शपथ ली। इन सभी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

इसके बाद राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्रियों में सबसे पहले ओमप्रकाश यादव ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद कलायत से भाजपा की विधायक कमलेश ढ़ांडा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने से पहले उनके समर्थकों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद जननायक जनता पार्टी के अनूप धानक ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद भाजपा के संदीप सिंह ने शपथ ग्रहण किया। संदीप सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं।
 
जजपा विधायकों की शपथ ग्रहण से पहले हुई बैठक
दूसरी ओर, शपथ ग्रहण समारोह से पहले जननायक जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं की बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव केसी बांगड़ मौजूद रहे।
यह विस्तार मुख्यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शपथ लेने के करीब 17 दिन दिन बाद हो रहा है। देर रात मंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में रहे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को कई महत्वपूर्ण विभागों सहित कुल 11 विभाग सौंपे। हालांकि, दुष्यंत चौटाला ने चतुराई दिखाते हुए शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले 11 अहम मंत्रालय जेजेपी के खाते में ले लिए हैं। लेकिन, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि क्या दुष्यंत चौटाला ये सभी मंत्रालय खुद संभालेंगे या फिर जेजेपी के कोटे से किसी विधायक को मंत्री बनाया जाएगा और अपने कोटे में से कोई मंत्रालय हरियाणा के उपमुख्यमंत्री उस मंत्री को देंगे।
 

मंत्रियों के रूप में इन विधायकों ने शपथ ली है-

अनिल विज- अंबाला कैंट से विधायक।

कंवर पाल गुर्जर- यमुनानगर के जगाधरी।

मूलचंद शर्मा- बल्लभगढ़ से विधायक।

 रणजीत सिंह- रानियां से विधायक।

जेपी दलाल- लोहारु से विधायक।

बनवारी लाल- बावल से विधायक।

 हरियाणा मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ

 ओमप्रकाश यादव- नारनौल के विधायक।

कमलेश ढांडा- कलायत की विधायक।

 संदीप सिंह- पेहवा के विधायक।

 अनूप धानक- उकलाना के विधायक।

 


Share

Leave a Reply