BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Hyundai, Tata की बढ़ेगी टेंशन, Maruti ने किया बड़ा ऐलान

Hyundai, Tata की बढ़ेगी टेंशन, Maruti ने किया बड़ा ऐलान
Share

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) कई कंपनियों को टक्कर देने और इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) के क्षेत्र में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए कई इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस सेग्मेंट में अभी कंपनी का कोई मॉडल नहीं है। कंपनी के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने यह बात कही।
कंपनी की योजना 2025 में पहला इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल उतारने की है। देश में ईवी की मांग बढ़ने पर वह भविष्य में अपने फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाने पर भी विचार कर रही है। पहला ईवी मॉडल सुजुकी मोटर के गुजरात फैक्ट्री में बनाया जाएगा। ताकेयूची ने कहा, ''इंडियन मार्केट में ईवी मॉडल उतारने के मामले में हम अन्य कंपनियों से कुछ पीछे रह गए हैं, वैसे भी बाजार में ईवी की मांग सीमित है। वास्तव में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री अभी भी बहुत सीमित है।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम ईवी के बारे में कुछ नहीं कर रहे। हम अपने मौजूदा मॉडलों के साथ बीते एक साल से भी अधिक समय से ईवी का टेस्ट कर रहे हैं। यह टेस्ट भारतीय माहौल के अनुरूप किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी ईवी टेक्नोलॉजी भारत के पर्यावरण के लिहाज से अच्छी है।''

ताकेयूची ने कहा कि कंपनी पहला इलेक्ट्रिक वाहन 2025 में उतारेगी और फिर एक के बाद एक कई मॉडल उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन बहुत महंगे होते हैं और वर्तमान टेक्नोलॉजी के साथ किफायती इलेक्ट्रिक वाहन बनाना काफी कठिन है। यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब यह है कि कंपनी का पहला ईवी 10 लाख रुपये से कम का नहीं होगा, ताकेयूची ने कहा, ''मैं आपको इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सकता हूं, लेकिन लागत के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धी बने रहते हुए कम महंगा इलेक्ट्रिक वाहन लाना काफी मुश्किल है। इसकी वजह बैटरी की लागत है।''
 


Share

Leave a Reply