BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बालाकोट में फिर सक्रिय हुआ जैश का आतंकी कैंप, 45-50 खूंखार आतंकी ले रहे हैं ट्रेनिंग

बालाकोट में फिर सक्रिय हुआ जैश का आतंकी कैंप, 45-50 खूंखार आतंकी ले रहे हैं ट्रेनिंग
Share

 

   भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की फरवरी में की गई एयरस्ट्राइक (Airstrike) के आठ महीने बाद एक बार फिर से पाकिस्तान(Pakistan) के बालाकोट (Balakot) में आतंकी कैंप सक्रिय हो गए हैं. खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि इस कैंपों में 45-50खूंखार आतंकी और फिदायीन हमलावर ट्रेनिंग ले रहे हैं.सरकार के शीर्ष सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी ए एन आई  से कहा कि करीब 45-50 फिदायीन हमलावर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के ट्रेंनिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी इन आतंकियों को मिल रही सुविधाओं और उनके पूरे घटनाक्रम की तकनीकी तौर पर निगरानी कर रही हैं.

 

कश्मीर भेजे जा रहे हैं आतंकी

सूत्रों ने कहा है कि इन कैंपों से ट्रेनिंग देकर कुछ आतंकियों को भारतीय सुरक्षाबलों (Indian Security Forces) पर आतंकी हमला  करने के लिए कश्मीर (Kashmir) रवाना किया गया है. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की इस तरह की ट्रेनिंग भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के करीब 6 माह तक बंद थी.

 जनरल रावत ने भी कही थी ऐसी बात

 

 पिछले माह थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने भी कहा था कि पाकिस्तान बालाकोट में एक बार फिर  से आतंकी कैंपों को सक्रिय करने की कोशिश में लगा हुआ है. 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के जाबांजों ने पाकिस्तान के खबर  पख्तूनख्वाह (Khyber Pakhtunkhwa) में जैश के आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया था.आपको बता दें 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने

 

 

 

भारतीय सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. भारतीय वायुसेना ने इसी का बदला

 

लेते हुए 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया था.


Share

Leave a Reply