BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की

BREAKING NEWS जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की
Share

 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या की. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी.उस व्यक्ति के बारे में अभी पुख्ता जानकारी नही मिल पाई है।

 

 

जम्मू कश्मीर में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर की. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले की है. पिछले तीन दिन के भीतर आतंकवादियों द्वारा यह दूसरा हमला है. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जबकि एक बाग के मालिक से मारपीट की.

Jammu Kashmir  :  हर जिले में खोले जाएंगे 50 PCO’s, मुफ़्त में कर सकेंगे फ़ोन कॉल

पुलिस ने बताया कि मृतक ड्राइवर की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी. पुलिस ने बताया था कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में यह हमला किया. यह घटना तब हुई जब कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी.

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है. प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि बदमाशों द्वारा ट्रक फूंके जाने के बाद ड्राइवर की मौत हुई. 

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश के एक ट्रक चालक की जम्मू में आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने पर दुख जताया था. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत दुखद सूचना मिली. मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से वहां पर हालात को बेहतर होना चाहिए था उसके लिए वहां पर और काम करने की जरूरत है.''

 

 

SOURCE BY - NDTV INDIA


Share

Leave a Reply