BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा, ऐसे धन का मोह छोड़ दें, जाने क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा,  ऐसे धन का मोह छोड़ दें, जाने क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
Share

जीवन में हर कोई तरक्की, सफलता और धन-संपत्ति से परिपूर्ण रहना चाहता है, लेकिन इस कमाई में कोई ग्रहण न हो, कोई कमी न हो, इसके लिए इसका एक हिस्सा दान करने का भी विधान है.
आचार्य चाणक्य के शब्दों में कहें तो जीवन में सच्चाई और ईमानदारी से अर्जित धन भी आपके अनुकूल रहे, इसके लिए इसका एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना चाहिए. जरूरी नहीं कि यह आर्थिक रूप में हो. यह वस्त्र, शिक्षा, अन्न या सामग्री के तौर पर भी मान्य है. इसी तरह बचत का प्रावधान है, जिसमें कमाई का हिस्सा जरूर बचत करके रखें, क्योंकि कठिन समय में यह आपके लिए संजीवनी साबित होगा. ये उक्ति जरूर कही जाती है कि खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाना है, मगर जब तक दुनिया में हैं, तब तक आजीविका-परिवार के पालन-पोषण के लिए धनार्जन जरूरी है.


धन से करें इन रिश्तों की परीक्षा
व्यक्ति को धन रखते हुए भी इस आधार पर एक बार रिश्तों की परख जरूर करनी चाहिए. इसमें पत्नी की परीक्षा धन और संपत्ति खोने के बाद तो दोस्त की जरूरत के समय, नौकर को जिम्मेदारी भरा काम देने के बाद परखना जरूरी है.


ऐसे धन का मोह छोड़ दें
ऐसा धन जो काफी परिश्रम के बाद आए और इसके लिए आपको धर्म तक छोड़ना पड़ जाए, शत्रुओं की खुशामद करनी पड़े तो इस तरह की कमाई को कभी हाथ न लगाएं.

 

कला और दान-पुण्य ही असली धन
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को ऐसी जगह रहना नहीं चाहिए, जहां लोग नियम-कानून से नहीं डरते हैं, लोग चतुर नहीं होते हैं और दान-पुण्य की भावना की कमी हो, इसी तरह जहां कला का वास न हो, वहां भी धन नहीं टिक सकता।

 


Share

Leave a Reply