BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुरानी बस्ती के जैतू साव मठ में झूले पर विराजे ठाकुर जी

पुरानी बस्ती के जैतू साव मठ में झूले पर विराजे ठाकुर जी
Share

श्रावण शुक्ल द्वितीया तद्नुसार दिनांक 6 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित जैतु साव मठ में श्रावण झूले का शुभारंभ हुआ। शाम 4:00 बजे भगवान राधाकृष्ण जी की मूर्ति को झूले में बिठाकर उनकी विधिवत पूजार्चना की गई, झूले को बहुत सुंदर रूप से सजाया गया है। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आरती की तत्पश्चात श्री जैतुसाव मठ ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा जी, श्री अजय तिवारी जी सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से भगवान की पूजा अर्चना की। भगवान की आराधना पूजन संपन्न होने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मठ मंदिर के सर्वराकार राजेश्री महन्त जी एवं उपाध्यक्ष श्री शर्मा जी ने अपने संदेश में कहा कि- पुरानी बस्ती रायपुर स्थित यह प्राचीन मंदिर है जो लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है यहां इसके स्थापना कल से ही श्रावण झूला आयोजित होते आ रहा है‌। इस वर्ष यह आयोजन हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा- भक्ति पूर्वक संपन्न होगा। झूले के शुभारंभ के अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र अग्रवाल जी, आर के गुप्ता जी, हरि बल्लभ अग्रवाल जी ,अमित अग्रवाल जी, श्रीमती शैल अग्रवाल जी ,श्रीमती संतोषी अग्रवाल जी, मनीष यादव जी सहित माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


Share

Leave a Reply