जैतू साव मठ में फलों से सजाया गया ठाकुर जी का झूला
रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में आज फूलों एवं फलों से झूला को श्रृंगार कर आरती किया गया जिसमें मंदिर के वरिष्ठ न्यासी अजय तिवारी, अमित अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विकास शर्मा, वैभव इंग्ले, अभिषेक अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मौसमी अग्रवाल समेत अनेक महिलाएं व मोहल्ले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आपको बता दें सावन मास के तीज से जन्माष्टमी तक यहां ठाकुर जी यहां झूले में विराजमान रहते है और उनका विशेष श्रंगार कर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे आरती की जाती है। उपरोक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुमित तिवारी जी ने दी।





















