नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

'थप्पड़ गर्ल' प्रियदर्शनी ने रक्षा बंधन के दिन कैब ड्राइवर सआदत अली को लेकर उठाया ऐसा कदम, फिर हो रही है चर्चा

'थप्पड़ गर्ल' प्रियदर्शनी ने रक्षा बंधन के दिन कैब ड्राइवर सआदत अली को लेकर उठाया ऐसा कदम, फिर हो रही है चर्चा
Share

लखनऊ, रक्षाबंधन के मौके पर थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी ने कैब चालक सआदत अली से अपना झगड़ा निपटाने के लिए उसे राखी बांधने की पहल की है. प्रियदर्शिनी ने अपने घर पर सआदत के लिए राखी और मिठाइयां खरीद कर रखी हैं. प्रियदर्शनी का कहना है कि सआदत अगर घर आएगा तो वह उसका स्वागत करेंगी और उसे रक्षा सूत्र बांधकर एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगी.

कृष्णानगर के अवध चौराहे पर 30 जुलाई की रात प्रियदर्शनी ने कैब चालक सआदत की जमकर धुनाई कर दी थी. प्रियदर्शनी का आरोप था कि चौराहे पर रेड लाइट होने के बर्फ जब वह सड़क पार कर रही थी, तब कैब चालक ने उसे कुचलने की कोशिश की. इससे नाराज प्रियदर्शनी ने कैब चालक को सरेराह 21 थप्पड़ मारे थे और उसका मोबाइल फोन व कार के दोनों तरफ के साइड मिरर तोड़ दिए थे.

बीच चौराहे पर इस मारपीट को लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और देखते ही देखते प्रियदर्शनी सोशल मीडिया की सनसनी बन गई. इस मामले में पुलिस ने कैब चालक सआदत अली और उसके दो भाइयों समेत प्रियदर्शनी के खिलाफ भी शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की थी. हालांकि, बाद में कैब चालक ने प्रियदर्शनी के खिलाफ लूट, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ करने की एफआईआर दर्ज करा दी.

पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कमिश्नर डीके ठाकुर ने कृष्णानगर के इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर के एफआईआर की विवेचना बंथरा पुलिस को सौंपी थी. बंथरा पुलिस ने मात्र 16 दिन में विवेचना पूरी करके प्रियदर्शिनी के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी और तोड़फोड़ के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है.
लूट के आरोपों की पुष्टि न होने पर इससे संबंधित धारा हटा दी गई थी. अब मामला कोर्ट में है लेकिन फिर भी प्रियदर्शनी इस पूरे विवाद को खत्म करना चाहती हैं. यही वजह है उन्होंने सआदत अली को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का ऑफर दिया है. अब देखना ये है कि सआदत अली उसके हाथों राखी बंधवायेगा या नहीं.
 


Share

Leave a Reply