नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विमान के पुशबैक के दौरान हुआ हादसा , बिजली के खंभे से टकराई फ्लाइट...

विमान के पुशबैक के दौरान हुआ हादसा , बिजली के खंभे से टकराई फ्लाइट...
Share

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को लेकर उड़ान भरने से पहले सोमवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान को बदल दिया गया और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गनीमत ये रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट संख्या एसजी 160 को दिल्ली से जम्मू के लिए प्रस्थान करना था। उन्होंने बताया, “आज, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 160 दिल्ली और जम्मू के बीच ऑपरेट होने वाली थी।

पुश बैक के दौरान, दाहिना पंख एक बिजली पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।


Share

Leave a Reply