आरक्षक ने किया युवती से छेड़छाड़, अपराध दर्ज
कोरबा। कुसमुंडा थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने पासपोर्ट वेरिफि केशन के नाम पर सेवा शुल्क लेने की बात कहते हुए एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए उससे अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के आधार पर युवती का पासपोर्ट वेरिफि केशन के लिए थाना में पासपोर्ट का कामकाज देखने वाले आरक्षक ने युवती को फोन कर पासपोर्ट वेरिफि केशन कराने के लिए कहा था। जब युवती पासपोर्ट का वेरिफि केशन कराने पहुंची तो आरक्षक ने उसके परफ्यूम की तारीफ कर सेवा शुल्क लगने की बात कही थी। इसी दौरान सेवा शुल्क के नाम पर आरक्षक ने युवती को फोन लगाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की लिखित शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ धारा 354 एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












