आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फोन धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस पहुंची आरोपी तक...
रायपुर| कुछ दिनों पहले कोई अनजान युवक फर्जी सीबीआई अफसर बनकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फोन धमकी दे रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है की आरोपी अंकुश शर्मा पिता रामदत्त गांव कुर्फद तहसील चौपाल चनपडली हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है| आरोपी ने सीबीआई अफसर बनकर लखमा से दो लाख रुपए मांगे थे।
फोन पर मिल रही थी धमकी-
मंत्री कवासी लखमा और उनके पीएसओ को लगातार फोन पर धमकी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाला शख्स खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहा था। धमकी देने वाला युवक अपना नाम कभी अंकुश शर्मा तो कभी अजीत सिंह बता रहा था। आरोपी युवक फोनकर 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। इस मामले में सोमवार को मंत्री के पीएसओ नोने सिंह बागरी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने रायपुर से टीम भेजी गई थी. लोकेशन के ट्रेस कर पुलिस आरोपी तक पहुंची|







.jpeg)












