हैदराबाद गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, शहर में अगले दो दिनों तक धारा 144 लागू...
नई दिल्ली। हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने शहर में अगले दो दिनों तक धारा 144 लागू लगाने का ऐलान किया है।
हैदराबाद पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी। पांच दिसंबर सुबह छह बजे से इसे लागू कर दिया गया है। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि शहर में पांच से लेकर सात दिसंबर तक सुबह छह बजे से धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उस इंटेलीजेंस इनफॉर्मेशन के बाद लिया गया है जिसमें यह कहा गया था कि कुछ संगठन हैदराबाद सिटी में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशें कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बात की विश्वसनीय जानकारी मिली है कि कुछ संगठन समुदायों में तनाव पैदा करके शहर की शांति को भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था, शांति और सौहार्द को बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपी आरिफ, शिवा, नवीन और चिन्ना केशवुलू को चेरापल्ली सेंट्रल जेल में रखा गया है। इन चारों को एक अलग सेल में रखा गया है। जेल एडमिनिस्ट्रेमशन का मानना है कि इन चारों पर बाकी कैदी हमला कर सकते हैं और इसलिए इन्हें बाकी कैदियों से अलग रखा जा रहा है। वहीं, जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन चारो से अब सेन्ट्रल जेल में ही पूछताछ होगी।







.jpeg)












