BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हुए गिरप्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाने पूरी खबर...

अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हुए गिरप्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाने पूरी खबर...
Share

नारायणपुर। अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकडऩे में नारायणपुर पुलिस को कामयाबी मिली है, यह चोर गिरोह आये दिन किसी न किसी जगह से बाइक चोरी कर बाहर ले जाकर बेचा करते थे। चोर गिरोह का सरगना मास्टर माइंड राजू प्रधान ओडि़शा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। जिसका ओडि़शा में स्थायी वारंट पहले से जारी है। चोर गिरोह के द्वारा ओडि़शा से चोरी किये हुए बाइक को छत्तीसगढ़ में ओर यहां से चोरी किये मोटर साइकिल को ओडि़शा में बेचा करते थे।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ललित सिंह नेगी अपने गस्त पर निकले थे, मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का मोटर सायकिल चराईखारा निवासी कालाचंद यादव पिता हरिराम उम्र 34 वर्ष सस्ते दाम में बेच रहा है। पुलिस तत्काल पहुंच कर पतासाजी करने लगी। पतासाजी में कालाचंद यादव ने बताया कि मुझे यह गाड़ी बेचने खीरो यादव पिता सुशील चंद्र यादव तुमला थाना के जोरण्डा झरिया निवासी ने दिया है। पुलिस तुमला पहुंच कर खीरो यादव से पुछताछ करने पर बताया कि पतईबहाल का जगेश्वर पिता माघु कंवर ने यह मोटरसाइकिल दी है। जगेश्वर को पूछने पर पुलिस को बताया कि ओडि़शा के सुन्दरगढ़ निवासी राजू प्रधान के द्वारा ओडि़शा से चोरी की दो बाइक को इस क्षेत्र में बेचने को कहा था। जब नारायणपुर पुलिस सुन्दरगढ़ पहुंची तो पता चला कि राजू प्रधान सातिर चोर है, पूर्व में चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। अभी उसके नाम से स्थायी वारंट जारी है और फरार बताया जा रहा है। चोर सरगना राजू प्रधान ने बताया कि ओडि़शा से चोरी किए गया बाइक को छत्तीसगढ़ में और छत्तीसगढ़ से चोरी किए बाइक को ओडि़शा में बेचा करते थे। पुलिस की नाक में दम करने वाले यह चोर इस क्षेत्र में कई बार चोरी के वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने  बताया कि कालाचंद यादव और जगेश्वर कंवर के पास चोरी की एक एक मोटर सायकिल बरामद की गई, तीनों आरोपी के विरूद्ध 379, 34 आईपीसी की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

Share

Leave a Reply