नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष के चुनाव में गहमागहमी का माहौल, आज शाम को होगी घोषणा

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष के चुनाव में गहमागहमी का माहौल, आज शाम को होगी घोषणा
Share

महासमुंद | जिला भाजपा कार्यालय में आज गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए दोपहर 1 बजे रायपुर से पर्यवेक्षकों के पहुंचने के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई। नए जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए प्रदेश संगठन की ओर से पर्यवेक्षकों के तौर पर श्याम बैस और नीलू शर्मा को यहां भेजा गया है।   दावेदार सुबह से यहां अपने सहयोगियों के साथ पहुंचते रहे। दोपहर करीब 1 बजे पर्यवेक्षकों के पहुंचने के बाद कार्यालय के एक कमरे में जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू हुई। जहां  दावेदारों में से किन्हे नया जिलाध्यक्ष चुना जाना है इसे लेकर मंथन शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। बताया जाता है कि पर्यवेक्षकद्वय जिलाध्यक्ष का फैसला आज शाम तककर लौटेंगे। 

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बैस और जिला चुनाव सह अधिकारी नीलू शर्मा रहे। यहां प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ के संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित नगर पालिका के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और भाजपा मंडल के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 

Share

Leave a Reply