इंजीनियरिंग छात्रा पर बाइक सवार युवको ने फेका तेजाब, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...
नागपुर। महाराष्ट्र के गोंडिया इलाके से एक बार फिर खौफनाक वारदात सामने आ रहा है जहां अज्ञात युवकों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। वह हर दिन की तरह अपने समय पर कालेज जा रही थी। इस दौरान बाइक से आए अज्ञात दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में उसकी हालत खराब हो गई और वह वहीं पर गिर पड़ी, स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
युवती ने कराई थी शिकायत दर्ज-
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दो युवक युवती का पीछा कर रहे थे। युवती ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वहीं कॉलेज जाने के दौरान बदमाशों ने एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







.jpeg)












