नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डॉ. रमन सिंह की अगुआई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

डॉ. रमन सिंह की अगुआई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात
Share

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता आज राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने पहुंचे। दरअसल, विपक्ष के नेताओं ने आमने-सामने की बैठक करने का वक्त सरकार से मांगा था। सरकार की तरफ से 12 मई को वर्चुअल मीटिंग का वक्त दिया गया। इससे नाराज विपक्ष सोमवार को राजभवन पहुंचा और प्रदेश सरकार की कमियां गिनवाई।
राज्यपाल से भाजपा नेताओं ने ये मांग की है कि आगामी 6 महीने में प्रदेश की 1 करोड़ 30 लाख जनता का टीकाकरण किया जाना, इसकी तैयारी है ये काम कैसे होगा इसकी पूरी कार्ययोजना बनाकर सरकार लिखित में जानकारी दे। इस मुलाकात के दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, श्रीचंद सुंदरानी व शिवरतन शर्मा मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद अब राज्यपाल ने भाजपा को इस मामले में सरकार से चर्चा के बाद उचित हल निकालने का आश्वासन दिया है।
मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुझे हैरानी है कोविड के मुद्दे पर सरकार से मिलने का वक्त मांगने पर नहीं दिया गया। फेस टू फेस विपक्ष से बात करने में मुख्यमंत्री बघेल डरते हैं। हमने उन्हें समय देने के लिए पत्र भेजा तो 4 दिन बाद 12 मई को वर्चुअल मीटिंग का वक्त दिया ये तो विपक्ष का अपमान है। राज्यपाल से मिलकर हमने यही बताया कि इस सरकार का मुखिया विपक्ष से कैसा व्यवहार करता है।
पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि सरकार को आमने- सामने की मीटिंग में क्या दिक्कत है, वर्चुअल बैठक में कभी लिंक नहीं मिल पाती, कभी पूरे विस्तार से बात नहीं हो पाती। हम भी वर्चुअल बैठक करते हैं मगर जब लोग ज्यादा हों तो करते है। 5 से 10 लोगों की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो सकता है। हम सरकार को सुझाव देना चाहते हैं इस महामारी के समय में विपक्ष की सही भूमिका निभा रहे हैं मगर सरकार को इससे मतलब नहीं।
 


Share

Leave a Reply