लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

केंद्र की भाजपा सरकार, गांव-गरीब और किसान की चिंता करने वाली सरकार है : बाफना

केंद्र की भाजपा सरकार, गांव-गरीब और किसान की चिंता करने वाली सरकार है : बाफना
Share

रायपुर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल, मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल सहित गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांव-गरीब और किसान की सरकार है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी के बावजूद एक्साइज कम करके जनता को राहत देने का काम नहीं कर रही है, इससे साबित होता है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गांव-गरीब और किसान की विरोधी सरकार है जिसका खामियाजा 2023 के चुनाव में भूपेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।

बाफना ने बताया कि आज जब पूरे विश्व में तेल एवं गैस का संकट बना हुआ है एवं श्रीलंका में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है उसके बावजूद भारत की भाजपा सरकार द्वारा इतना बड़ा निर्णय लेना इस बात को दर्शाता है कि मोदी सरकार कि वास्तव में गरीब एवं किसानों की हितैषी सरकार है।
 


Share

Leave a Reply