राजधानी के एक घर में मिला एक ही परिवार के 5 लोगो के शव, इलाके में फैली सनसनी...
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक घर से पांच शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांचों शव एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और यह कई दिनों से घर में पड़े थे, जिनकी सूचना लोगों ने बदबू आने के बाद पुलिस को दी।
पढ़े पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित भजनपुरा इलाके के सी ब्लॉक में बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने एक घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। जबकि घर के पीछे मौजूद एक अन्य दरवाजा अंदर से बंद था। घर से काफी तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई। घर के भीतर पांच शव पड़े थे और सभी सड़ी-गली स्थिति में थे। इन शवों को करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार-
पुलिस ने शवों की पहचान शंभूनाथ (43), उसकी पत्नी सुनीता (38), बेटी कविता (16), बेटा सचिन (14) और एक छोटा बेटा शिवम के रूप की है। यह परिवार किराये के मकान में रहता था। घर का मुखिया शंभू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पुलिस को प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि इलाके के लोग हत्या किए जाने की भी चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







.jpeg)












