नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के शव परिवार को सुपुर्द किया गया, जाने पूरी खबर

एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के शव परिवार को सुपुर्द किया गया, जाने पूरी खबर
Share

हैदराबाद | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और फिर जला कर हत्या करने के आरोपियों के शवों का सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने फिर से पोस्टमार्टम किया. एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. अस्पताल में एक अलग कक्ष की व्यवस्था की गई थी, ताकि वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सक पोस्टमार्टम कर सकें. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. तेलंगाना हाईकोर्ट ने शनिवार को चारों आरोपियों के शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने का आदेश दिया था. ये चारों आरोपी छह दिसंबर को पुलिस के साथ एक कथित मुठभेड़ में मारे गए थे.

आरोपियों के शवों का पहला पोस्टमार्टम छह दिसंबर को ही महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में किया गया था, जहां से बाद में इन शवों को गांधी अस्पताल में लाया गया था. कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है. फॉरेंसिक विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को दिया. उन्होंने कहा कि शिनाख्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया गया. दो-दो शव लेकर दो एंबुलेंस आरोपियों के नारायणपेट जिले स्थित पैतृक गांव रवाना हुई.
दूसरी बार पोस्टमार्टम शुरू करने से पहले एम्स के चिकित्सकों के दल ने मृतकों को परिजन से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए. उन्होंने कहा कि दल के सदस्य पहले मृतकों के परिजन से बात करना चाहते थे. इसी के अनुरूप हमने दल के साथ परिजन की मुलाकात की व्यवस्था की. दल ने उनका बयान दर्ज किया.

Share

Leave a Reply