फांसी पर मिली नाबालिग की लाश
बैल चराने के लिए घर से निकले नाबालिग की फांसी पर लटकी लाश मिलने से परिजन स्तब्ध हैं। तुमगांव भांठापारा निवासी सामरू निषाद के 14 वर्षीय पुत्र मोहन निषाद सोमवार सुबह बैल चराने के लिए घर से निकला था। दोपहर 12 बजे बंजारी खार में परसा पेड़ पर फांसी पर लटकी उनकी लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जाँच में जुट गई है |







.jpeg)












