BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेड़ से लटका मिला लक्सर से लापता युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप...

पेड़ से लटका मिला लक्सर से लापता युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप...
Share

रुड़की : लक्सर गांव का युवक घर से लापता हो गया। दो दिन तक तलाश के बावजूद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके एक घंटे बाद ही युवक का शव पीपली गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर गांव निवासी अख्तर का बेटा साजिद (26) के मोबाइल पर रविवार शाम को किसी ने कॉल की थी।

कॉल रिसीव करने के बाद साजिद फोन पर बात कर पैदल ही घर से बाहर निकल गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तक भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे ही युवक की गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिश शुरू की, पीपली गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और गांव की आबादी के पास के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस साजिद के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची तो शव साजिद का निकला।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि शव पेड़ पर जमीन से काफी ऊपर लटका हुआ था। इसे देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का नजर आ रहा है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


Share

Leave a Reply