पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्म हत्या का रूप, पर लगता है हत्या
नक्सल क्षेत्र में रहकर किराना दुकान चलाता था, करता था डॉक्टरी भी,मृतक दुर्ग निवासी युवक, मानपुर अंचल में मौत
मानपुर, जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर वनांचल में सुबह-सुबह पेड़ में फांसी पर लटकी लाश देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। आम तौर पर फ ांसी का ताल्लुक आत्महत्या से ही रहा है लेकिन लाश जिस तरीके से पेड़ में फांसी पर लटकी है उसे देख प्रथम दृष्टया ही ये आत्महत्या नही बल्कि हत्या का मामला लगता है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर घटना की पड़ताल में जुटी है।
गमछे से बंधा मुह, दोनो पैर बंधे रस्सी से, जमीन को छू रही लाश
मानपुर ब्लॉक मुख्ययालय से महज 3 किमी दूर राजहरा मुख्य मार्ग पर तुमडीकसा मोड़ में सुबह पेड़ पर लाश फांसी पर टंगी मिली। मृतक का मुह व दोनो पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। वहीं पेड़ पर लटकी इस शव के पैर भी जमीन को छू रहे हैं। शव में किसी प्रकार के चोट के निशान भी नही है। इस लिहाज से प्रथम दृष्टया ही ये हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौका मुआयना के बाद साफ तौर पर ये लग रहा है कि किसी ने गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को रस्सी से पेड़ में लटकाकर हत्या को फांसी के तौर पर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की है।
ऊँचापुर में रहता था, लाश मिली 20 किमी दूर तुमडीकसा में
सुबह ग्रामीणों की सूचना उपरांत मानपुर पुलिस ने यहां पहुचकर मौका मुआयना व जरूरी जांच पड़ताल की। मृतक के जेब से आधार कार्ड निकला है। जिसके आधार पर मृतक को दुर्ग जिले के ओटेबन्द ग्राम का निवासी भागवत गिरी गोश्वामी बताया जा रहा है। जो कि वर्तमान में कोहका थानाक्षेत्र अन्तर्गत महाराष्ट्र सीमावर्ती धुर नक्सल प्रभावित ऊंचापुर गाँव मे छोटा सा किराना दुकान चलाकर यही रहता था। बताया ये भी जा रहा है कि मृतक क्षेत्र में निजी तौर पर डॉक्टरी भी करता था।
कहीं और मारा, लटकाया कही और
बता दें कि जिस जगह पर मृतक की लाश पेड़ पर टंगी मिली। उस स्थान पर किसी भी तरह का कोई भी ऐसा निशान नही है जो कि हत्या के दरमियान सामने आता। मशलन जमीन में घसीटने आदि के कोई निशान नही मिले। ऐसे में कयास ये लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को फांसी वाली जगह पर नही बल्कि कही और मारा गया है। इसके बाद उसे यहाँ ला कर आत्महत्या का रूप देने की नीयत से पेड़ पर लटका दिया गया।
नक्सलगढ़ में हत्या पर नक्सलियो ने नही मारा
बता दे कि इस इलाके में हत्या की घटना नक्सलियों से संबंधित ज्यादातर रही है। चूंकि मृतक नक्सली इलाके में रहता था इस लिहाज से नक्सल घटना होने की आशंका युक्त चर्चा इलाके में रही। लेकिन सबसे पहले तो मौके पर कोई नक्सल सामग्री मशलन पम्पलेट वगैरह का न होना इसका पुख्ता प्रमाण ही है कि ये नक्सल घटना नही है। आपसी रंजिश, या और कोई कारण ही हत्या की वजह हो सकती है। इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।







.jpeg)












