दुल्हन ने लाखों रुपये के जेवर और ननद को लेकर हुई फरार....केस दर्ज
जयपुर : अजमेर के पुष्कर नगरी में लुटेरी दुल्हन का मामला आया है। यहां पर शादी के कुछ दिनों बाद ही एक दुल्हन सोने चांदी के लाखों के जेवरात लेकर भाग हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने दूल्हे की बहन को भी अपने साथ ले गई है।
दरसअल, 27 मई को पुष्कर के पंच कुंड रोड निवासी यतू की शादी झारखंड के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। यतू के पिता दया प्रकाश ने बताया कि परिचित ने झारखंड में लड़की वालों से संपर्क कराया। 3.50 लाख रुपए शादी में खर्चे के नाम लिए थे। घर में लगभग सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन अचानक रात में घर के सभी कमरे की कुंदी लगाकर बहू गायब हो गई।
सास-ससुर ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर में आकर कमरे की कुंदी खोली। इसके बाद कमरे में देखा तो जेवर गायब मिले। मामले की सूचना यतू को दी गई। यतू पानी सप्लायर की कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को एकादशी के कारण वह काम पर चला गया था। यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई।
सुबह करीब 10 बजे पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं 12 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने पर घरवाले चिंतित हैं। पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है। पूजा की तलाश शुरू कर दी गई है।







.jpeg)












