BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी से ठीक पहले दुल्हन ने किया ऐसा काम, मंत्री ने खुद वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं

शादी से ठीक पहले दुल्हन ने किया ऐसा काम, मंत्री ने खुद वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं
Share

रांची, किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन उसके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए दुल्हा-दुल्र्हन तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं. डांस, म्यूजिक, पंडाल, पकवान, पटाखा और भव्य सजावट किसी की शादी को खास बनाता है लेकिन अपनी शादी को खास बनाने के लिए झारखंड की राजधानी रांची की युवती ज्योति ने तय किया कि वह इंसानियत की सेवा कर अपनी शादी को खास बनाएगी. इसी सपने को पूरा करने के लिए ज्योति ने अपनी शादी के दिन ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया. दुल्हन ने खुद अपना समेत 31 यूनिट खून ब्लड बैंक को दान किया.
बता दें कि, ज्योति रांची के टाटीसिलवे की रहने वाली है. ज्योति के माता-पिता, भाई के साथ उनके परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों ने उसका साथ दिया. बुधवार को रिम्स के ब्लड बैंक में सभी पहुंचे और रक्तदान करके 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया. एक ओर घर में शादी की तैयारियां चल रही थी और दूसरी ओर ज्योति अस्पताल में रक्तदान में जुटी थी.
दुल्हन ज्योति ने बताया कि कई बार लोग अपनों को भी रक्त देना नहीं चाहते. इसी को लेकर जागरुकता लाने के लिए रक्तदान किया है. ज्योति ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने 9 बार रक्तदान कर चुकी है. ज्योति कहती है कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही होती बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का सुख मिलती है. उसने कहा कि आगे भी वह रक्तदान करेगी.
ज्योति को उसके शादी वाले दिन रक्तदान कर मिसाल पेश करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी ज्योति की इस पहल को सराहा और उसे वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं दीं. मंत्री ने कहा कि ज्योति की शादी सबको हमेशा याद रहेगी. इसके अलावा झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के डायरेक्टर डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने भी बधाई दी है.
 


Share

Leave a Reply