दुल्हन ने शादी के कार्ड पर छपवाया पोर्न वेबसाइट का लिंक
शादी के कार्ड में कुछ ऐसा छप गया जिसे देखकर सभी मेहमान हैरान रह गए। दरअसल एक महिला ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड से संबंधित एक कहानी शेयर की है। जिसके बाद महिला के शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि शादी के कार्ड में नाम, पता, टेक्स्ट या प्रिटिंग मिस्टेक होना आम बात है। लेकिन यह मामला बेहद हैरान करने वाला है।
महिला ने बताया कि कैसे उसने गलती से अपने विवाह के मेहमानों को अपनी आधिकारिक शादी की वेबसाइट के बजाय गलती से पॉर्न वेबसाइट का नाम प्रिंट करवाकर भिजवा दिया। दरसअल टिकटॉक पर @squidward.tentacles महिला ने देखा कि निमंत्रण में गलती से वेबसाइट का नाम गलत छप गया, इससे लोग दंग रह गए। उसने अपने वीडियो में कहा कि मुझे आज मेल में मेरी शादी का निमंत्रण मिला - सुपर रोमांचक। लेकिन मैंने एक बहुत बड़ी गलती की है जिसे मैं आप लोगों के साथ साझा करने जा रही हूं ताकि अन्य दुल्हनें ये गलती न करें, क्यों मुझे यकीन है कि यह आम बात है।इसके बाद महिला ने कैमरे को एक आरएसवीपी (RSVP) कार्ड की ओर दिखाती है, जो मेहमानों को पॉर्न वेबसाइट की ओर निर्देशित करता है। महिला ने बताया कि जब तक उन्हें अपने समारोह के लिए सही यूआरएल नहीं मिला, तब तक उन्होंने प्लेसहोल्डर के रूप में ‘फन वेबसाइट’ का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रिंट होने से पहले इसे हटाना भूल गई। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि आरएसपीवी कार्ड में गली वेबसाईट लिखा था।







.jpeg)












