गुस्से में थाने पहुंची दुल्हन, बोली-दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया मेरा दूल्हा
मध्य प्रदेश के जोधपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक अपनी शादी से पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया. जब ये बात दुल्हन को पता चली तो उसके तो होश ही उड़ गए. गुस्से में दुल्हन ने पुलिस थाने पहुंच दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि बादल नायक नामक युवक की शादी जवाहर लाल नगर युवती के साथ 14 नवंबर को होने वाली थी. दोनों 6 साल से रिलेशन में थे और एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने अपने परिवार वालों को काफी मनाया था जिसके बाद ये रिश्ता तय हुआ था और दोनों की शादी होने वाली थी. थाने में दुल्हन ने बताया कि हमारी शादी के कार्ड भी छप गए. साथ ही पीले चावल की रस्म भी अदा हो चुकी है. इस रस्म में परिवार ने अपनी मुझे जेवर और कपड़े भी दिए हैं और इस रस्म के दूसरे ही दिन ही वह किसी और लड़की के साथ भाग गया है. जब दूल्हे के किसी और लड़की के साथ भागने की बात दुल्हन को पता चली तो उसने थाने पहुंच धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. दूल्हा अपने ही दोस्त की गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया है और जिस लड़की को लेकर वह भागा है, उसके परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. दोनों परिवार द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने सभी पक्षों को बुलाकर बात की. पुलिस ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका को भी थाने बुलाया. जिसे देखते ही दुल्हन ने दूल्हे को सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया.







.jpeg)
.jpg)











