BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुल्हन ने ली शादी समारोह के बिच में दूल्हे की परीक्षा, पास नहीं होने पर शादी से किया इनकार

 दुल्हन ने ली शादी समारोह के बिच में दूल्हे की परीक्षा, पास नहीं होने पर शादी से किया इनकार
Share

जिले की एक शादी की खुशियां उस वक्त सन्नाटे में तब्दील हो गईं जब दुल्हन ने होने वाले पति की परीक्षा लेनी शुरू की। यह है पूरा मामला: सोमवार को जमालीपुर गांव की युवती की शादी अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी युवक के साथ होनी थी। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए पिता तैयारियों में जुटे हुए थे। बरात आने के बाद द्वारचार की रस्म अदायगी की गई। इसके बाद वरमाला पड़ने का समय आया, तो लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे की आंखों की नजर काफी कमजोर होने का शक हुआ, तभी हाथों में मेहंदी लगाए और श्रृंगार किए खड़ी दुल्हन ने अखबार मंगवा लिया। जब दूल्हे ने अखबार पढ़ने में असमर्थता व्यक्त की तो सभी लोग हतप्रभ रह गए।

दूल्हे की कमी को छिपाने पर हुआ हंगामा: शादी के सपने संजोए जयमाल के स्टेज पर खड़ा दूल्हा कुछ कह पाता इससे पहने वधू पक्ष के लोग उस पर टूट पड़े। दुल्हन और उसके घर वालों ने इस दौरान दूल्हे के घर वालों को जमकर फटकार लगाई और कहा- दूल्हे की इस कमी के बारे में आपको पहले बताना चाहिए था न तो हम ये शादी तय ही न होने देते। हालांकि इसके बाद मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन वर पक्ष के सभी प्रयास विफल रहे। 

धोखाधड़ी की दी तहरीर: लड़की वालों ने मामले को बढ़ावा देते हुए कोतवाली में धोखाधड़ी कर शादी करवाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

महोबा में भी सामने आ चुका ऐसा ही मामला: जिले के पनवाड़ी कस्बा के एक गेस्ट हाउस में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां दूल्हे के हावभाव और बातचीत देखकर जब दुल्हन को शक हुआ तो उसने अचानक एक शर्त रखी कि पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तभी जयमाल डालूंगी, लेकिन दूल्हा इस टेस्ट में फेल हो गया था। इसके बाद शादी भी टूट गई थी और बरात भी लौट गई थी। 

दुल्हन ने किया शादी से इन्कार: अपने होने वाले जीवनसाथी की को अखबार की हेडिंग भी न पढ़ पाने की स्थिति में देख दुल्हन को काफी निराशा हुई और उसने विवाह से इन्कार कर दिया।
 

Share

Leave a Reply