BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देसी जुगाड़ के साथ तपती धुप में घोड़े पर सवार हो कर दुल्हन को लेने पंहुचा दूल्हा, बारात का विडियो हो रहा जमकर वायरल, देखे विडियो

देसी जुगाड़ के साथ तपती धुप में घोड़े पर सवार हो कर दुल्हन को लेने पंहुचा दूल्हा, बारात का विडियो हो रहा जमकर वायरल, देखे विडियो
Share

नई दिल्ली | भारत और शादी का ऐसा मेल है जिसकी दुनिया भर में चर्चा होती है. भारतीय फिल्‍मों में भी शादी सबसे लोकप्रिय सब्‍जेट है तो शादियों में फिल्‍मी गाने. शादी में डांस और बारात में नाचने का भी अपना मजा है. इस तेज गर्मी और लू-लपट के बीच निकलने वाली बारातों के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही एक बारात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती सनशेड के नीचे जमकर नाच रहे हैं. अन्‍य बाराती और दूल्‍हा भी इसी शेड के नीचे है और यह पीले रंग का शेड बारात को छाया देता हुआ बारात के साथ-साथ चल रहा है. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है और वे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह किस शहर का वीडियो है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो का सबसे बड़ा आकर्षण है पीले रंग का सनशेड. दरअसल इस सनशेड को चार बड़े पिलर्स से बांधा हुआ है और इन पिलर्स के नीचे पहिए लगे हुए हैं. इससे यह सनशेड बारात के साथ-साथ मूव हो रहा है. इन पिलर्स को थामे हुए लोग सतर्क हैं और एक दूसरे को इसकी स्‍पीड और दिशा के लिए बता रहे हैं. बीच ट्रेफिक में बारात को छाया देता यह सनशेड लोगों को खूब पसंद आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया में यूजर देवयानी कोहली ने शेयर किया है. वे लिखती है कि इसलिए #भारत को इनोवेशन की भूमि कहा जाता है या बस ‘जुगाड़’. ‘बारात’ के दौरान #गर्मी की लहर को मात देने के लिए भारतीयों ने समाधान ढूंढ लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्‍साहित बाराती जमकर नाच रहे हैं. वहीं बारात के अन्‍य लोग शेड के भीतर चल रहे हैं. इसी शेड में घोड़ी पर सवार दूल्‍हा भी है और उसके साथ चल रहे बाराती भी छाया के कारण राहत महसूस कर रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ ने कहा कि भारत में हर चीज का हल है. कुछ ने इसे जुगाड़ से जोड़ कर लिखा है कि हम जुगाड़ किंग हैं. कुछ का कहना है कि ये शानदार शादी यादगार शादी है.


Share

Leave a Reply