BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दहेज में मांगी कार दुल्हन ने वापस लौटाई बरात, बारातियों को बनाया बंधक, जाने कहा का है ये मामला

 दहेज में मांगी कार दुल्हन ने वापस लौटाई बरात, बारातियों को बनाया बंधक, जाने कहा का है ये मामला
Share

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे पक्ष ने कार की मांग कर ली। इसके बाद जूते चुराने की रस्म के दौरान दूल्हे ने महिलाओं व युवतियों से गाली गलौज कर दी। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मामला मुजफ्फरनगर के थाना भौरां कला क्षेत्र के कस्बा सिरौली का है। कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली के नांगलोई निवासी विवेक पुत्र बलवान के साथ तय हुई थी। विवेक बारात लेकर सिसौली पहुंचे।

आरोप है कि समारोह के दौरान पहले तो दूल्हा पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। इसके बाद मामला गरमा गया, लेकिन शादी में आए लोगों ने मालमे को संभाल लिया। इसके बाद जूता छुपाई की रस्घ्म हुई। इसमें एक बार फिर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने शादी में शामिल युवतियों व महिलाओं के साथ गली गलौच कर दी। इससे दुल्हन पक्ष भी नाराज हो गया। विवाद बढऩे पर दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। थाना भौरां कला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारात को बंधन मुक्त कराया। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई। दूल्हा व उसके पिता को रात भर थाने में रहना पड़ा। मामला भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के चैधरी नरेश टिकैत के सामने आया। इसके बाद चैधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चैधरी नरेश टिकैत का कहना है कि शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। बारात वापस भेज दी गई थी। दूल्घ्हे और उसके पिता समेत चार लोगों को थाने भेज दिया गया था। समझौता करा दिया गया है। दुल्घ्हन बारात के साथ नहीं गई है।

Share

Leave a Reply