दबंगों ने राड से वृद्ध पर किया हमला, सिर फटा
अयोध्या : कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी रामखेलावन उम्र 74 वर्ष कुमारगंज थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के केशराज पुत्र श्यामू व मुकीम पुत्र सईद ने नशे में धुत होकर मुझसे गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर राड से सर पर हमला कर दिया लहूलुहान वृद्धि के गुहार लगाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।
पीडि़त को कुमारगंज पुलिस ने उपचार हेतु सौ सैय्या हॉस्पिटल कुमारगंज भेज दिया जहां पर घायल वृद्ध रामखेलावन का इलाज चल रहा है थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।







.jpeg)












