BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन भी दोपहर तक प्रत्याशियों ने नहीं दाखिल किया नामांकन, जाने कहा की है ये खबर

निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन भी दोपहर तक प्रत्याशियों ने नहीं दाखिल किया नामांकन, जाने कहा की है ये खबर
Share

हासमुंद निकाय चुनाव में दूसरे दिन भी दोपहर 1 बजे तक किसी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि नामांकन फार्म खरीदने के लिए दूसरे नेताओं की भारी भीड़ लगी रही। भाजपा-कांग्रेस व जनता कांग्रेस जोगी सहित निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिनिधियों ने उनके नाम से फार्म खरीदा। 

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ग्रीन सिग्रल मिलने के बाद नेता नामांकन फार्म खरीद रहे है। भाजपा से मनीष शर्मा, सरला गोलू मदनकार, राजेन्द्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, कौशल्या बंसल ने वहीं जनता कांग्रेस जोगी से राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, कांग्रेस से निखिल कांत साहू, राकंापा से मयंक जैयसवाल और निर्दलीय प्रत्याशियों में चंद्रशेखर जलक्षत्री, मनीष साहू, प्रियंका शेन्द्रे ने फार्म खरीदा। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक लगभग एक दर्जन लोगों ने नामंाकन फार्म की बिक्री हुई। ज्ञात हो कि पहले दिन जिले के सभी 6 निकायों से कुल 44 फार्म की बिक्री हुई थी। जिसमें तुमगांव से 2, बागबाहरा से 8, पिथौरा 2, बसना 17 और महासमुंद से 15 जबकि सरायपाली से एक फार्म भी नहीं बिक पाया। 
बागवत का दौर शुरू
टिकट वितरण की घोषणा से पहले ही प्रत्याशियों ने बागवती तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। वार्ड क्रमांक 9 से प्रत्याशी प्रियंका शेन्द्रे द्वारा टिकट नहीं मिलने की खबर के बाद उन्होनें ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का  मन बना लिया है। आज समर्थकों के साथ वे जिला कार्यालय पहुंच नामांकन फार्म खरीदा। इसी तरह वार्ड 26 से चंद्रशेखर जलक्षत्री ने भी टिकट तय नहीं होने से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। 
नामांकन फार्म खरीदने टिकट की राह ताक रहे प्रत्याशी 
मुख्यालय सहित जिले के अन्य निकायों में कई बड़े नेताओं ने नामांकन फार्म नहीं खरीदा है। बताया जा रहा है कि ऐसे कई नेता टिकट फाईनल होने की राह ताक रहे है। महासमुंद में अभी कई दिग्गज कांग्रेसी और भाजपा नेताओं ने फार्म नहीं खरीदा है। फार्म खरीदने और भरने के लिए करीब केवल चार दिन शेष है।
 

Share

Leave a Reply