नाबालिक से शादी का वादा कर बुलाया राजधानी, फिर 8 दिनों तक दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप
बिहार के छपरा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, घर से फरार एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जहां प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसी तरह पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद किसी तरह पीड़िता छपरा पहुंची और उसने तरह थाने में शिकायत दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक तरैया थाना क्षेत्र की एक 12वीं कक्षा की छात्रा का पास के गांव के युवक राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद वह उसका प्रेमी दिल्ली चला गया और लगातार छात्रा से मोबाइल से संपर्क में रहा. बीते 28 अक्टूबर को लड़की का प्रेमी के दोस्त संजीव शर्मा और अन्य तीन दोस्तों के साथ तरैया खदरा पुल के पास चार पहिया वाहन से पहुंचा. लड़की उस समय 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान प्रेमी के दोस्त ने उसका हाथ पकड़ गाड़ी में बैठा लिया.
प्रेमी के दोस्त ने लड़की से कहा कि तुम्हारा प्रेमी दिल्ली में तुमको बुला रहा है. पहले लड़की को छपरा ले गया और वहां से दिल्ली ले जाया गया. 8 दिनों तक लड़की को दिल्ली में रखा गया. जहां प्रेमी और उसके दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की पुलिस जांच कर रही है. मामले की जांच कर रहे छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित लड़की का लिखित आवेदन लिया गया है. जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी. जल्दी गैंगरेप के आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा. इस मामले में पीड़ित लड़की ने एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है.







.jpeg)












