कार के नहर में गिरने से हुई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौैत, जाने कहा कि है यह घटना...
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में हुए एक भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। कोहरे की वजह से ड्राइवर का तेज रफ्तार कार पर बैलेंस नहीं रहा और वह नहर में जा गिरी। एक ही परिवार के 11 लोग अर्टिगा कार में सवार थे। परिवार के सदस्य संभल से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में घना कोहरा था, बैलेंस खोने के बाद कार खेरली नहर में जा गिरी। हादसा रविवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवारवाले कुल दो गाडिय़ों में दिल्ली आ रहे थे। दूसरी कार एर्टिगा के पीछे थी। मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है। ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे। इनकी कार थाना दनकौर इलाके के खेरली नहर में गिरी है।







.jpeg)












