BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कार सवार ने पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पहिए में फंसे युवक को घसीटता ले गया

कार सवार ने पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पहिए में फंसे युवक को घसीटता ले गया
Share

रायपुर,शुक्रवार की रात शंकरनगर नए ब्रिज के पास परिक्रमा टावर के सामने तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से एक युवक बाइक से उछलकर कार के सामने पहिए में जा फंसा। कार चालक उसे बचाने के बजाय दूर तक घसीटते ले गया। आसपास खड़े लोग युवक को बचाने कार के पीछे दौड़े, तब तक युवक खुद ब खुद पहिए से बाहर निकल चुका था। यह खौफनाक हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक पीयूष जैन के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सवा नौ बजे टिकरापारा के गबरापारा निवासी ललित कुमार देवांगन बाइक क्रमांक सीजी 07 एसी 6944 से दोस्त सुबिनय मांझी के साथ अनुपम नगर से खम्हारडीह चौक की ओर जा रहा था।

मेन रोड शंकर नगर में परिक्रमा टावर के सामने वह जैसे ही पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 04 एचएल 4244 के चालक पीयूष जैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललित बाइक समेत किनारे फेंका गया जबकि पीछे बैठा सुबिनय मांझी उछलकर कार के सामने शीशे से टकराकर पहिए के नीचे जा फंसा। कार चला रहे पीयूष ने कार रोककर सुबिनय को निकालने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी। करीब दो सौ मीटर तक सुबिनय कार के साथ घसीटता चला गया।

इस घटना को देखकर कुछ युवकों ने कार का पीछा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बीच झटका खाकर सुबिनय कार के पहिए से सड़क किनारे फेंका गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। ललित के बाएं पैर के एडी, दाहिने कमर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। गंभीर हालत में सुबिनय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र नगर निवासी होंडा सिटी कार का चालक पीयूष जैन अपने एक अन्य साथी के साथ अंबूजा मॉल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ललित देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया।

 


Share

Leave a Reply