केंद्र सरकार ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं
नई दिल्ली । सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रहीं उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है।
लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाहों पर केंद्र सरकार का बयान, ऐसी कोई योजना नहीं
पीआईबी ने कहा कि मीडिया में आ रहीं खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है। कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इंकार किया और कहा कि वे निराधार हैं।







.jpeg)












