नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दो हफ्ते लिए कर्फ्यू बढाया, पढ़े पूरी खबर

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दो हफ्ते लिए कर्फ्यू बढाया, पढ़े पूरी खबर
Share

पंजाब, कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू को दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का एलान किया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी.


पंजाब में इससे पहले 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू किया गया था. जिसे अब बढ़ाने का एलान किया गया है. सीएम ने कहा कि सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक लोग घर से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी.


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं लेकिन पूरी छूट का अभी टाइम नहीं है. कोरोना वायरस से बचने का फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही एक रास्ता है.


अपने संबोधन में अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये बीमारी इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है. अब कोई भी पंजाब में आएगा तो उसकी स्क्रीनिंग होगी और उन्हें क्वॉरन्टीन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘’कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है. एक दिन, दो दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है. ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है.’’

 


Share

Leave a Reply