नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुख्य सचिव का अनोखा अंदाज चेकिंग के लिए निकले बाइक पर, उनको ऐसे देख उड़ गए अफसरों के होश

मुख्य सचिव का अनोखा अंदाज चेकिंग के लिए निकले बाइक पर, उनको ऐसे देख उड़ गए अफसरों के होश
Share

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल शुक्रवार की सुबह रियलिटी चेक करने के लिए अनोखे अंदाज में निकले। वह बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकल गए। दरअसल, वो देखना चाहते थे कि शहर में साफ-सफाई को लेकर अफसर कितना अलर्ट है। मौके पर अचानक मुख्य सचिव को देखकर अधिकारियों-कर्मचारियों के पसीने छूट गए। हालांकि उनके साथ डॉ. एस. भारतीदासन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दरअसल, मुख्य सचिव आरपी मंडल ने पिछले दिनों नगर निगम के अफसरों को सख्त लहजे में हिदायत दी थी कि नगर निगम कमिश्नर और जोन कमिश्नर को रोज सुबह शहर की साफ-सफाई का जायजा लें। शहर की साफ-सफाई का रियलिटी चेक करने आज वो मुख्य सचिव खुद बाइक से निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर का व्यवस्थित विकास करने, साफ सफाई व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग करने और सफाई के लिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम के तमाम अफसर मौजूद थे। नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विषेष सचिव अलरमेलमंगई डी आज सुबह छह बजे कटोरा तालाब स्थित नेताजी चैक के पास अपनी स्कूटी में सवार होकर पहुंची। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन वहां बुलेट में सवार होकर पहुंचे थे। सूडा के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता सौमिल रंजन चैबे भी वहां स्कूटी में सवार होकर पहुंच गए थे।

निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य तथा अन्य निगम अधिकारी भी दोपहिया में सवार होकर उनके साथ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। पहले उन्होंने निगम के जोन क्रमांक 3 और 4 क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद सभी मोतीबाग के पास स्थित जोन क्रमांक 4 कार्यालय होते हुए बैजनाथ पारा होकर बूढ़ापारा धरना स्थल के पास सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पाइंट पहुंचे। यहां उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का दायरा और भी बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद सभी अधिकारी आक्सीजोन का जायजा लेने पहुंचे। यहां मुख्य सचिव आरपी मण्डल अचानक पहुंचे। उन्होंने वहां आक्सीजोन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद सभी केनाल रोड होते हुए राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के घर के सामने से होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस वे तक साफ सफाई का जायजा लेने के लिए गए। इस दौरान मुख्य सचिव मंडल ने शहर का व्यवस्थित विकास करने, सफाई कार्यों का नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।


Share

Leave a Reply