अशोका गार्डन में पतंग लूटने की कोशिश में बच्चा करंट से झुलसा....
भोपाल : अशोका गार्डन इलाके में एक बच्चा पतंग लूटने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन निवासी आसिफ हसन चौथी कक्षा में पढ़ता है।
गत शाम वह घर की छत पर चढ़कर पतंग लूटने का प्रयास कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही संबंधित विभाग ने हाईटेंशन लाइन के नीचे रहने वालों को नोटिस देकर वहां से हटने के लिए कहा था।







.jpeg)












