बार-बार पेशाब कर रहा था बच्चा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने माचिस से जला दिया प्राइवेट पार्ट, बोलीं - मैं तो सिर्फ डरा रही थी
तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तीन साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट आग से जला दिया। पुलिस ने महिला कार्यकर्ता पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला जिले के चिक्का नयनकहल्ली तालुक का है।
जानकारी के मुताबिक जिले के चिक्का नयनकहल्ली तालुक के महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मासूम बच्चे के प्राइवेट पार्ट को आग से जला दिया। बताया जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता ने ये हरकत इसलिए की क्योंकि बच्चा बार-बार अपनी पैंट गिली कर दे रहा था। एक महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा गुरुवार को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। यह घटना पिछले 19 अगस्त की है। मामला सामने आने के बाद गोडेकेरे गांव के निवासियों ने अधिकारी को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।







.jpeg)












