PSC की तैयारी कर रहे युवको को आयोग ने दी नए साल कि सौगात, PSC के लिए 25 पद बढ़ाये गए, जाने पूरी खरब
रायपुर| CGPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नए साल पर सौगात दी है। लोक सेवा आयोग ने CGPSC 2019 के लिए 25 पद बढ़ा दिए हैं। पहले अब 199 पदों के लिए परीक्षाएं होती थी। अब आयोग ने सीटों को बढ़ाते हुए इसे 199 से बढ़ाकर 224 सीटें कर दी हैं। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के CEO के 19, सहायक परियोजना अधिकारी के 3 और सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक के 3 पद बढ़ाए गए हैं। यही नहीं सेवाओं की संख्या भी 15 से बढ़कर 18 हो गई है। 9 फरवरी को होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC 2019) की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी।







.jpeg)












